-
Advertisement
Fire/ Baddi/ employees
Last Updated on February 3, 2024 by Himachal Abhi Abhi
सोलन जिले में स्थित बरोटीवाला में परफ्यूम बनाने वाले एनआर अरोमा उद्योग में शुक्रवार दोपहर लगी भीषण आग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ कर्मचारी लापता हैं। आग से झुलसने व छत से कूदने के कारण 31 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं। 50 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 30 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।घटना के समय उद्योग में करीब 100 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। एनडीआरएफ, चंडीमंदिर से सेना के जवान, हरियाणा के कालका से फायर ब्रिगेड, कई उद्योगों से करीब 13 अग्निशमन वाहनों के प्रयास से देर शाम आग पर काबू पाया जा सका।हादसे में शिकार ज्यादातर कर्मचारी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पंजाब के रहने वाले हैं।