-
Advertisement
हिमाचल में यहां 100 साल पुराने घर में लगी आग, रसोई में रखे दो सिलेंडर हुए ब्लास्ट
कुल्ल। हिमाचल के कुल्लू जिला में देर रात एक ढाई मंजिला मकान में अचानक आग (Fire) लग गई। इस घटना में मकान के सात कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं रसोई में रखे तीन सिलेंडरों में दो ब्लास्ट (Blast) हो गए। यह पुश्तैनी मकान करीब 100 साल पुराना था। घर में आग लगने से करीब 25 लाख का नुकसान (Loss) हुआ है। हादसा जिला कुल्लू के बजौरा के पास पेश आया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भरत वैद्य निवासी बजौरा अपनी पत्नी रैना वैद्य के साथ कमरे में सोए थे। इस दौरान रात करीब ढाई बजे उन्हें कुछ जलने की बदबू आई। जिसके बाद उन्होंने उठकर देखा तो साथ वाले कमरे में आग लगी थी।
यह भी पढ़ें: Kangra: हाई वोल्टेज बिजली के टावर के नीचे मिला युवक का झुलसा शव
शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच अग्निशमन विभाग (fire department) को भी सूचित किया गया था। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। आग ने रसोईघर को भी जला दिया। रसोई में रखे दो सिलेंडरों में ब्लास्ट (Cylinder Blast) होने से स्थिति अधिक भयानक हो गई। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि आग से 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि 25 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

