-
Advertisement
किन्नौर के मझगांव में आधी रात को दो मंजिला मकान में भड़की आग
Last Updated on October 15, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर में आधी रात को एक दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। आग लगने की यह घटना रूपी पंचायत के मझगांव में हुई है।आसपास के लोगों को जब आग लगने की घटना का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक छह कमरे और उनमें रखा सारा सामान जल चुका था। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके का दौरा किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ताश के पत्तों की तरह गिरा दो मंजिला मकान, कुछ सेकेंड देर होती तो मलबे में दब जाता युवक
जानकारी के अनुसार शुक्रवार आघी रात को मझगांव निवासी कलम राम के 2 मंजिला मकान में एकाएक आग लग गई। आग लगने की घटना के समय घर पर कलम राम की एक बेटी नीचे वाले कमरे में मौजूद थी, जबकि कलम राम अपनी पत्नी और अन्य बच्चों के साथ दूसरे गांव गया था। आधी रात को जैसे ही कमरे में गर्मी बढ़ी तो उसकी नींद खुल गई। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मकान में लगी आग को ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काबू पाने के प्रयास किए।लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पल में पूरा मकान आग ने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना रूपी पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी ने सुबह स्थानीय प्रशासन को दी। पटवारी रत्न चंद ने बताया कि आगजनी से पूरा मकान जल गया है। आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अभी प्रशासन की तरफ से 20 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी जा रही है।