-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/11/death-lgoo.jpg)
#Haryana की पहली महिला सांसद Chandravati Devi नहीं रहीं, पीजीआई में निधन
गुरुग्राम। हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती देवी (Chandravati Devi) नहीं रहीं। चंद्रावती देवी का पीजीआई में रविवार सुबह निधन हो गया। चंद्रावती 92 वर्ष की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं। चंद्रावती के निधन से इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी, राष्ट्रपति कोविंद, PM Modi ने जताया शोक
चंद्रावती ने 1977 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वह हरियाणा (Haryana) की पहली महिला सांसद निर्वाचित हुईं थीं। इसके बाद हरियाणा विधानसभा की पहली महिला विधायक का गौरव भी इनको प्राप्त हुआ था। चंद्रावती हरियाणा की प्रथम महिला अधिवक्ता भी थीं। 1964 से 1966 तथा 1972 से 74 तक दो बार मंत्री रहने के अलावा 1982 से 85 तक विपक्ष की नेता चुनी गईं थीं। फरवरी 1990 से दिसंबर 1990 तक पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी रहीं।