-
Advertisement
Uttarakhand Glacier Burst : लापता लोगों की पहली लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा UP निवासी
Last Updated on February 8, 2021 by Sintu Kumar
चमोली। उत्तराखंड के चमोली आपदा में मारे गए 18 लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं। वहीं अब भी उत्तराखंड, यूपी, झारखंड, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, नेपाल, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के तकरीबन 202 व्यक्ति लापता हैं। इनकी तलाश के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है। सोमवार को प्रशासन ने चमोली आपदा (Chamoli disaster) में लातपा व्यक्तियों की पहली सूची जारी की है। लापता लोगों की सूची में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश व बिहार के श्रमिकों के हैं। ये श्रमिक आपदा के वक्त वहां कार्य कर रहे थे। हालांकि ग्लेशियर टूटने की सूचना के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एयरफोर्स और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें :- चमोली तबाही के बाद Himachal में भी अलर्ट, 600 प्रोजेक्ट को फॉरेस्ट क्लीयरेंस की उम्मीद
#UttarakhandDisaster केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने चमोली में आपदा प्रभावित तपोवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा से करीब 1500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। क्षतिग्रस्त प्रोजेक्ट 2023 तक पूरा होना था। @JagranNews pic.twitter.com/KZI4PrinO8
— Amit Singh (@Join_AmitSingh) February 8, 2021
बीते रविवार को आइटीबीपी के जवानों ने एक अन्य टनल से 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला था। हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह जोशीमठ पहुंचे, वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज फिर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। सीएम रविवार को भी यहां पहुंचे थे।
यहां देखें लातपा व्यक्तियों की लिस्ट
Relief & rescue work underway in #Uttarakhand. SDRF deployed teams in Joshimath, @NDRFHQ moved teams from Haridwar to affected areas. @IAF_MCC deployed Choppers for rescue operations.@ndmaindia @PIB_India@ITBP_official @tsrawatbjp pic.twitter.com/kFUfR0yZaY
— PIB in Uttarakhand (@PIBDehradun) February 8, 2021
चमोली में सुबह तड़के चार बजे से ही बचाव कार्य (Rescue work) शुरू हो गया था। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनमें काफी लोग फंसे हुए हैं। टीम तपोवन टनल में 130 मीटर के निशान तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि टी-पॉइंट तक पहुंचने में 2-3 घंटे लग सकते हैं। सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।
Some pictures of yesterday when ITBP officials started digging to find out the way to a tunnel near Tapovan, #Chamoli, Uttarakhand to rescue 12 persons trapped after the flash floods. Rescue mission to another tunnel also on.#Himveers pic.twitter.com/AhVKNX1ORP
— ITBP (@ITBP_official) February 8, 2021
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहयोग राशि देगी। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। वैश्विक नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया है।