-
Advertisement
पूर्व बीजेपी सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे के खिलाफ शादी का झांसा देकर दु#ष्कर्म का आरोप
Himachal News: हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई के बाद शिमला से पूर्व बीजेपी सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। वीरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे बृजेश्वर कश्यप पेशे से डेंटिस्ट हैं और सोलन में अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं। आरोप है कि बृजेश्वर कश्यप ने एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सोलन पुलिस ने खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल बृजेश्वर कश्यप पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पत्नी ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी
जानकारी के अनुसार बृजेश्वर पहले से ही विवाहित हैं और उनका पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। उक्त महिला के साथ उनका दो साल से अफेयर चल रहा है। इस बीच अब शादी से मना करने पर महिला ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष उनकी पत्नी ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब एक अन्य लड़की ने उनके खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दी है।
नरेंद्र
