-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस की पूर्व प्रभारी रजनी पाटिल को पार्टी ने बनाया महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार
Last Updated on September 20, 2021 by Vishal Rana
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने जम्मू कश्मीर प्रभारी और पूर्व हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) को महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।
Congress President Smt. Sonia Gandhi has approved the candidature of Smt. Rajani Patil as Congress candidate for the ensuing bye-election to RS from Maharashtra. pic.twitter.com/0R1qGz3AmK
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) September 20, 2021
वर्तमान में जम्मू-कश्मीर की प्रभारी हैं रजनी पाटिल
बता दें कि रजनी पाटिल मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की प्रभारी हैं। वह 2013-18 के बीच राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। वह 1996 से 1998 के दौरान बीड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का इसी साल कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद निधन हो गया था, जिस वजह से महाराष्ट्र से उच्च सदन की सीट के लिए चार अक्टूबर को उप चुनाव हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा की टिकट की रेस में मिलिंद देवड़ा समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल थे।