- Advertisement -
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा( JP Nadda) ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़( Om Prakash Dhankar) को हरियाणा का पार्टी अध्यक्ष ( Party President of Haryana) बनाया है। पार्टी ने सुभाष बराला को हटाकर धनखड़ की तैनाती की है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी। धनखड़़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, किसान मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने जाट नेता सुभाष बराला के बाद दूसरे जाट नेता ओमप्रकाश धनखड़ पर ही विश्वास जताया।
जाहिर है ओम प्रकाश धनखड़ हरियाणा की खट्टर सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे। इसके अलावा ओपी धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्ट्रैच्यू ऑफ यूनिटी के भी नेशनल कॉर्टिनेडर रहे है। धनखड़ 2011 से 2013 और 2013 से 2015 तक भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। 2014 में हरियाणा विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बादली विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की और फिर सरकार में मंत्री बने।
- Advertisement -