-
Advertisement
पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह की तबीयत बिगड़ी, जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती
Last Updated on September 29, 2021 by Deepak
जोगिंद्रनगर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह( Former Minister Thakur Gulab Singh) को मंगलवार देर शाम सिविल अस्पताल जोगिंद्र नगर( Civil Hospital Joginder Nagar) में एडमिट किया गया है। ठाकुर गुलाब सिंह का शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीयत मंगलवार शाम को खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया,जहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दाखिल किया गया। इससे पहले भी शुगर लेवल बढ़ने के कारण ठाकुर गुलाब सिंह सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में भर्ती रह चुके हैं। ठाकुर गुलाब सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर है।
ये भी पढ़ेः पंचायत चुनावः लाहुल स्पीति में 29 पंचायतों के लिए डाले जा रहे वोट
सिविल अस्पताल जोगिंद्र नगर में दाखिल पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वे चेकअप के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर आए। यहां पर डॉक्टरों की सलाह पर वो एडमिट हो गए। उन्होंने बताया कि उनका शुगर लेवल बढ़ गया है साथ ही पीठ में भी थोड़ा दर्द था। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही उपचार के बाद फिर से एकदम स्वस्थ हो जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page