-
Advertisement
हिमाचल में नई पार्टी
Last Updated on October 25, 2020 by Deepak
शिमला। पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने हिमाचल में नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। आज दशहरा के मौके पर उन्होंने शिमला में तीसरे मोर्चा का ऐलान करते हुए हुंकार भरी। डॉ. राजन सुशांत ने नई पार्टी का नाम हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी रखा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि “हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी” आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। यह लोगों की पार्टी है और लोग ही तय करेंगे कि क्या करना है। आने वाले 6 महीनों में बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उसके बाद सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
डॉ. राजन सुशांत ने क्षेत्रीय दल का ऐलान करते ही कह दिया कि प्रदेश के संसाधनों को सरकार बेच रही है, उनका सरंक्षण नहीं कर पा रही है। सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब है, सरकार कर्ज़ लेकर सरकार चला रही है। हर पैदा होने वाले बच्चे पर 80 हज़ार का कर्ज़ पड़ रहा है। 13 लाख बेरोजगारों की फ़ौज के साथ सरकार अन्याय कर रही है। बीबीएमबी की हिस्सेदारी के लिए हिमाचल इंतज़ार कर रहा है। देखें सुशांत ने किन किन मुद्दों पर सरकार को घेरा है।