-
Advertisement
महिला कान्सटेबल की युवक के साथ FB पर हुई दोस्ती, फिर बर्थ-डे पार्टी में हुआ गैंगरेप
Last Updated on September 25, 2021 by Deepak
हिमाचल अभी अभी! देश में रोजाना महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की खबरें सुनने को मिलती है। घरों से लेकर नौकरीपेशा महिलाएं अपराध का शिकार हो रही हैं, लेकिन अगर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही गैंगरेप हो जाए तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने मायके में की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 30 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना सितंबर महीने की शुरुआत में हुई थी, जबकि कांस्टेबल ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच की गई और मुख्य आरोपी और उसकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म
महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती की थी और अप्रैल से उसके साथ व्हाट्सएप पर बातचीत कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता को अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया, जहां उसके साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने अपने भाई और पार्टी में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि मुख्य आरोपी की मां ने उसे धमकाया और आरोपी के एक रिश्तेदार ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी और उससे जबरन वसूली की कोशिश की। पीड़िता पहले नीमच में तैनात थी और वर्तमान में इंदौर जिले में काम कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group