- Advertisement -
शिमला। आईजीएमसी शिमला ( IGMC Shimla) में तीन महीने इलाज के बाद कंडाघाट की एक युवती ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले अपने आपको सेनिटाइज (Sanitize) करते हुए युवती आग में झुलस गई थी जिसके बाद उसे उपाचार के लिए IGMC में भर्ती किया गया था। तीन महीने तक ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ती हुई युवती ने बीती रात आईजीएमसी में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार कंडाघाट के मेहली की रहने वाली 20 वर्षीय युवती दया अपने आपको सेनिटाइज करने के बाद रसोई (Kitchen) में चली गई। जैसे ही उसने चूल्हा जलाया सेनिटाइजर लगा होने की वजह से उसके हाथों ने आग पकड़ ली। आग बुझाने की कोशिश में उसके कपड़ों में भी आग लग गई। दया की आवाज सुनकर परिजन तुरंत रसोई में पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दया काफी झुलस चुकी थी तो परिजनों ने तुरंत उसे कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे IGMC रेफर किया गया। तब से उसका वहां इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी कंडाघाट बृजलाल ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -