- Advertisement -
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खौफ तो इस समय पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं। सैकड़ों लोगों की इस महामारी की वजह से जान जा चुकी है इस वजह से लोग काफी डरे हुए हैं। ऐसे में लोग घर पर कोई भी सामान लाने से पहले चीजों को सैनेटाइज कर रहे हैं। इसी बीच टिकटॉक (TikTok) पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे और आपकी हंसी भी नहीं रुक पाएगी।
https://www.tiktok.com/@1993pikachu/video/6833263132366916866
वीडियो में लड़की ने कोरोना के डर से धनिया (Coriander) को साबुन से धो दिया। कोई इस वीडियो को देखकर हंस रहा है तो कई लोग इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लोग सब्जियों को गर्म पानी से धो रहे हैं, वहीं लड़की ने सब्जियों को साबुन से धोना ठीक समझा और यह वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की साबुन से धनिया को धो रही है। वो पहले धनिया में पानी डालती है और फिर साबुन से धोने लगती है। इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया है, जिसको अब तक 46 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, साथ ही 1.8 मिलियन लाइक और 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘आपको इनको वॉशिंग मशीन में डालना चाहिए। वॉशिंग पाउंडर के साथ धोगे तो और अच्छे से साफ होगा।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये बिलकुल गलत है, इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है।’
- Advertisement -