-
Advertisement
दुल्हन के गहने लेकर भागा लुटेरा दूल्हा, Police ने ऐसे जाल बिझाकर ऐसे पकड़ा
Last Updated on August 28, 2020 by saroj patrwal
भोपाल। लुटेरी दुल्हन के तो आपने कई किस्से सुने होंगे लेकन मध्य प्रदेश में लुटेरा दूल्हा पुलिस के हाथ लगा है। दूल्हे (Groom) को पकड़ने के लिए महिला ने पुलिस के साथ मिलकर जो तिकड़म लड़ाई है वो गजब है। पुलिस दूल्हे को भोपाल (Bhopal) की कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए बुलाया गया और जैसे ही वह हाथ लगा पुलिस ने उसे दबोच लिया।
दरअसल, महिला की शादी नवंबर 2018 में मेट्रोमोनियल साइट (Metromonial site) के माध्यम से आरोपी राजेश मन्ना से हुई थी। शादी के 6 महीने बाद पुणे का रहने वाला राजेश मन्ना दुल्हन के 6 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया। मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने 2019 में दूल्हे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी थी। इस मामले में जिला विधिक प्राधिकरण भी महिला की मदद के लिए सामने आया। इसके बाद जनवरी 2020 में गुमशुदगी की जगह फ्रॉड की एफआईआर में बदल गई। उसके बाद पुणे वाले ठिकाने पर पुलिस कई बार गई लेकिन ना तो वहां आरोपी मिला और ना उसकी बहन।
यह भी पढ़ें: सिरमौर: पांवटा की महिला व राजगढ़ के व्यक्ति की मौत, Corona की हुई पुष्टि
महिला के लगातार परेशान होने के बाद अवधपुरी थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल फैलाया। इसमें पुलिस वाले कंपनी के मालिक बने और आरोपी को नौकरी (Job) के लिए इंटरव्यू देने बुलाया। जब वह भोपाल आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। प्राधिकरण ने सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने 2019 में प्राधिकरण में आवेदन दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की जमानत पर आपत्ति लगाने के लिए महिला की कानूनी मदद की जा रही है।