-
Advertisement
दूल्हे के जीजा को पसंद नहीं आया खाना तो किया #हंगामा, बिना दुल्हन के लौटी बारात
Last Updated on December 6, 2020 by saroj patrwal
अलीगढ़। आपने अक्सर सुना होगा कि शादी में कई ऐसे रिश्तेदार होते हैं जो कोई ना कोई कमी निकालकर तमाशा खड़ा कर ही देते हैं। कभी-कभी तो छोटी सी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा भी हो जाता है। ये सिर्फ कहने की बात नहीं बल्कि हकीकत में भी ऐसा होता है। आज हम ऐसा ही एक किस्सा आप लोगों को बताने वाले हैं जिसमें जीजा (Brother-in-law ) को खाना पसंद नहीं आया तो पूरी बारात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ का है। यहां पर खाने को लेकर ऐसा बवाल मचा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मामाला थाने भी पहुंच गया और बारात बिना दु्ल्हन लिए ही लौट गई।
मामला जवां थाने का है। यहां के सिकंदरपुर कोटा में बुलंदशहर के खुर्जा से बारात आई हुई थी। शादी (Marriage) की रस्म अदायगी भी पूरी हो चुकी थी और बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसके बाद जब खाने की बारी आई तो दूल्हे के जीजा को खाना पसंद नहीं आया और इसे लेकर उसने कमेंट पास करना शुरू कर दिए। जीजा की नाराजगी के बाद दुल्हन पक्ष के लोग वहां आए और जीजा को मनाने की कोशिश करने लगे लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए। दुल्हन के भाई और जीजा में बहस शुरू हो गई।
देखते-देखते मामला तूल पकड़ने लगा और गाली-गलौच शुरू हो गई जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद किसी ने दुल्हन पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचित किया और पुलिस आ पहुंची। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ जिसकी वजह से पुलिस दोनों यानी दूल्हे के जीजा और दुल्हन के भाई को थाने ले आई। वहां भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने एक-दूसरे को समझाने का प्रयास किया ताकि शादी ना टूटे लेकिन दुल्हन पक्ष अड़ गया और उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। बाद में बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस में हुए समझौते के मुताबिक दूल्हा पक्ष समारोह में हुए खर्च का भुगतान करेगा।