-
Advertisement
गेस्ट ने चेक आउट से पहले कमरे का किया बुरा हाल- हाल देख होस्ट का चढ़ गया पारा
Viral Video : स्वच्छता की बातें तो बहुत होती है … कुछ लोग इस पर ध्यान भी देते हैं। घर हो या बाहर साफ सफाई और अपने आसपास सफाई रखना डेली रूटीन में शामिल होना चाहिए पर कुछ लोग इस के एक दम उलट होते है। घर से बाहर साफ- सफाई जैसे भूल जाते हैं। हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक एयरबीएनबी (Airbnb )गेस्ट ने चेकआउट से ठीक पहले होस्ट के कमरे की हालत बिगाड़ कर रख दी। पहले ये वीडियो देंखें … आप खुद समझ जाओगे..
Self check-in and check out is such a nice service especially when you reach at odd hours.
But, do not misuse it and get it ruled out from the options. Some people are just too smart to smoke in non smoking rooms, stealing things. pic.twitter.com/unt6jlrYV6
— Siddharth's Echelon (@SiddharthKG7) April 16, 2026
इस वीडियो को एक्स पर @SiddharthKG7 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कमरे की हालत देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। फर्श पर कचरा बिखरा हुआ, मेज पर बाकी बचा हुआ खाना, शराब और कोल्डड्रिंक की जगह—जगह खाली बोतलें, बेडशीट्स और तकिए गंदे, दीवारों पर दाग, फर्नीचर क्षतिग्रस्त और बाथरूम पूरी तरह अव्यवस्थित देखकर होस्ट की आंखें फटी की फटी रह गईं। कमरे में फैली बदबू से उनको भी नाक ढकने पड़ी। दूसरे वीडियो को भी @SiddharthKG7 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘सेल्फ चेक-इन और चेक-आउट की सुविधा बहुत अच्छी है, खासकर तब जब आप देर रात पहुंचते हैं। लेकिन इसका दुरुपयोग न करें
दुबई और लंदन जाकर अच्छा व्यवहार क्यों करते
इन वीडियोज को देखने के बाद इन पर कई यूजर्स ने एक साथ प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘लेकिन वही लोग दुबई और लंदन जाकर अच्छा व्यवहार क्यों करते हैं? हम भारतीयों को सिर्फ कानून-व्यवस्था से डर लगता है। यहां हमें पता है कि हम पुलिस या अदालत को रिश्वत देकर चुप करा सकते हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

