-
Advertisement
#Kabul_University पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 19 लोगों के मारे जाने की खबर
काबुल। अफगानिस्तान स्थित काबुल यूनिवर्सिटी (Kabul University) के अंदर तीन बंदूकधारियों ने सोमवार को हमला (Attack) कर दिया जिसमें 19 लोगों के मारे जाने और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई जिसमें सभी बंदूकधारियों को मार गिराया गया है। वहीं, तालिबान ने कहा कि इस हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है।
जब गोलीबारी शुरू हुई तब कक्षाएं भी चल रही थीं
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले दी गई जानकारी के मुताबिक काबुल यूनिवर्सिटी में लगे बुक फेयर में घुसकर तीन बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थीं। इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है और 12 घायल हैं। बता दें कि गोलीबारी जब शुरू हुई तो उस समय यूनिवर्सिटी में बुक प्रदर्शनी चल रही थी।
#AFG Kabul university students fleeing after an attack against university by armed attackers. Video via @WaisBarakzai pic.twitter.com/Hwyf05RGZF
— BILAL SARWARY (@bsarwary) November 2, 2020
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जबीउल्ला हैदरी ने स्थानीय टीवी स्टेशन ‘अरियाना’ को बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई तब कक्षाएं भी चल रही थीं। हैदरी के अनुसार गोलीबारी के चलते विश्वविद्यालय के कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को परिसर से बाहर ले जाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: निकिता हत्याकांडः महापंचायत में शामिल 32 उपद्रवी गिरफ्तार; तीन निकले Covid-19 पॉजिटिव
इससे पहले 2018 में काबुल की ही पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के पास हुए एक विस्फोट में चौदह लोगों की जान चली गई थी और 17 अन्य घायल हो गए थे। तब अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलों के खिलाफ फतवा जारी हुई था। उसी के विरोध में इस हमले को अंजाम दिया गया था। घटना के समय 2,000 धार्मिक विद्वानों या मौलवियों का एक समूह विश्वविद्यालय में इकट्ठा था।

