-
Advertisement
Corona ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल कटाई को नहीं मिल रहे मजदूर-प्रशासन से लगाई गुहार
Last Updated on April 15, 2020 by Vishal Rana
हमीरपुर। कोरोना महामारी ने चलते लगाए गए कर्फ़्यू ने हमीरपुर (Hamirpur) में किसानों और पशुपालकों की मुशिकलों को बढ़ा दिया है। इन दिनों खेतों में फसल कटाई (harvesting) का काम तकरीबन शुरू हो गया है। लेकिन किसानों को फसल कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिससे किसानों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि इससे पहले उनके परिवार के सदस्य जो अन्य राज्यों में काम करते हैं वह फसल कटाई के समय घर आ जाते थे। लेकिन लॉकडाउन और कर्फ़्यू के कारण वह वहीं पर फंस गए हैं। ऐसे समय में उन्हें फसल कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Corona संकट के बीच बुला ली गई Jai Ram Cabinet, 20 के बाद की स्थिति पर होगी चर्चा
स्थानीय महिलाओं अंजना देवी, कंचना ठाकुर और सरिता ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर लोग दूसरे राज्यों में काम करते हैं। उनके यहां ना आ पाने और मजदूर ना मिलने से अब उनके सामने फसल कटाई की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, कर्फ़्यू से पशुपालकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं के लिये चारा और खल घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। पशुपालकों ने जिला प्रशासन से इस समस्या को सलझाने की गुहार लगाई है। वहीं जिला डीसी की माने तो रोजमर्रा के काम के लिए पास की जरूत नही हैं। लेकिन कृषि के काम के लिये मशीन व ट्रैक्टर इस्तेमाल के लिए जिला कृषि विभाग को आवेदन के बाद पास जारी किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को हर संभव मदद करवाने के लिए प्रयासरत हैं।