-
Advertisement
हरियाणा में Weekend lockdown खत्म, अब हफ्ते के इन दो दिनों पर बंद रहेंगी दुकानें
चंडीगढ़। देश भर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच हरियाणा (Haryana) सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर अब बदलाव किया गया है। खट्टर सरकार ने सूबे में वीकेंड लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। व्यापारी वर्ग की मांग पर सरकार ने फैसला लिया है कि शहरी क्षेत्र में अब शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन होगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। शराब की दुकानें भी सप्ताह के सातों दिन खुलेंगी। प्रदेश सरकार ने सप्ताह के अंतिम दो दिनों में लॉकडाउन का निर्णय वापस लेते हुए नई व्यवस्था लागू की है।
चंडीगढ़ में भी अब वीकेंड लॉकडाउन नहीं
नई व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी विभागाध्यक्षों व जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश सिर्फ बाजारों को लेकर हैं और शहरी क्षेत्र के लिए हैं। वहीं तुरंत प्रभाव से यह आदेश लागू हो जाएंगे। बता दें कि पिछले ही हफ्ते हरियाणा में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। वहीं, चंडीगढ़ में भी अब वीकेंड लॉकडाउन नहीं लगेगा। यही नहीं शनिवार और रविवार को शराब के ठेके तथा सैलून भी खुले रहेंगे। हालांकि, शहर की भीड़ वाली मार्केट में लागू किया गया ऑड इवन जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई वार रूम की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
यह भी पढ़ें: दुबई पहुंचते ही धोनी की टीम CSK को लगा झटका: एक गेंदबाज और 12 सपोर्ट स्टाफ को हुआ Corona
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हजार के पहुंच गई है। 218 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 181 मरीजों की सांसें ऑक्सिजन के सहारे चल रही हैं तो 37 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 59298 पर पहुंच गया है, जिसमें से 48690 मरीज ठीक हो चुके हैं और 9962 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक 646 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

