-
Advertisement
शादी का झांसा देकर हरियाणा की युवती से कसोल में दुष्कर्म
Last Updated on October 27, 2023 by Soumitra Roy
कुल्लू। शादी का झांसा देकर हरियाणा की एक युवती (Haryana Women) से पंचकूला के रहने वाले व्यक्ति ने कसोल (Kasol) में दुष्कर्म (Raped) किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे दिसम्बर 2020 से दुष्कर्म करता रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू (Regional Hospital Kullu) में मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई है। एसपी साक्षी वर्मा ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह, पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी पंचकूला (Panchkula) का रहने वाला है।