-
Advertisement
Solan: ड्यूटी में कोताही बरतने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड, तीन लाइन हाजिर
जिला सोलन में आधी रात को आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह (Gaurav Singh) ने गश्त के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक हेड कांस्टेबल (Head Constable) को सस्पेंड किया है जबकि 3 को लाइन हाजिर किया है। रात करीब डेढ़ बजे गौरव सिंह ने दबिश दी।
उधर, संपर्क किए जाने पर एचपी गौरव सिंह ने केवल इस बात की पुष्टि की कि एक मुख्य आरक्षी को निलंबित (Suspend) किया गया है, जबकि तीन को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि वो नियमित तौर पर रात्रि गश्त पर जाते रहते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। ये जरूर है कि इस बार चिल्ड्रन पार्क में गश्त के दौरान की तस्वीरें क्लिक हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को डयूटी पर सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मामूली सी कोताही भी महंगी साबित होती है। पुलिस का ध्येय क्राइम को प्रिवेंट करने का होता है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के साथ-साथ शहर में हुड़दंग मचाने वालों को कतई नहीं बख्शा जा सकता।
