-
Advertisement

यहां शादी में निभाए जाते हैं ये रीति-रिवाज, मजेदार होती हैं सभी रस्में
हमारे देश के हर राज्य में शादी के अलग-अलग रीति-रिवाज और रस्में निभाई जाती हैं। ये शादियों के रीति-रिवाज कई सदियों से चलते आ रहे हैं। इनमें से कुछ रीति-रिवाज काफी अनोखे होते हैं। आज हम आपको पंजाबी शादी (Punjabi Wedding) के रीति-रिवाजों के बारे में बताएंगे। पंजाबी शादी की कई रस्में काफी मजेदार और अनोखी होती हैं।
यह भी पढ़ें:शादी से पहले की जाने वाली इन अजीब रस्मों को पढ़ आप रहे जाएंगे दंग
बता दें कि पंजाबी शादी की ये रस्में पंजाबी काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। पंजाब (Punjab) में लोग सगाई से पहले रोका की रस्म करते हैं। रोका हो जाने का मतलब है कि अब दोनों का एक-दूसरे से रिश्ता तय हो चुका है और अब वे किसी और से रिश्ता नहीं कर सकते हैं। रोका की रस्म पूजा-पाठ के साथ दोनों परिवार मिलकर करते हैं।
इसके अलावा पंजाबी शादी में कीर्तन भी किया जाता है। रिश्ते की अच्छी शुरुआत के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरों में कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कीर्तन में महिलाएं नाच गाना करती हैं।
पंजाबी शादी (Wedding) में सबसे अहम चीज होती है चूड़ा। पंजाबी शादी में दुल्हन के मामा दुल्हन के लिए चूड़ा खरीद कर लाते हैं। ये चूड़ा पहले दूध में रखा जाता है और फिर दुल्हन को पहनाया जाता है। ये चूड़ा शादी के साल बाद चूड़ा उतारने की रस्म के साथ खोल दिया जाता है।