-
Advertisement
Himachal BJP | Siyast | Rajya Sabha Elections |
राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि यदि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गैर हिमाचली को टिकट दिया तो बहुमत नहीं होने के बावजूद BJP इस बार भी राज्यसभा चुनाव लड़ेगी। फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में भी BJP की यही रणनीति रही। क्योंकि उस दौरान भी कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया था। बाहरी प्रत्याशी के कारण कांग्रेस के भीतर की नाराजगी को भांपते हुए BJP ने लोकल हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया और 68 सदस्यीय विधानसभा में केवल 25 विधायक होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव जीत लिया। हालांकि, वर्तमान में कांग्रेस के पास बहुमत से पांच विधायक ज्यादा और बीजेपी के पास सात MLA कम है। फिर भी बीजेपी प्रत्याशी उतारने की रणनीति तैयार कर रही है। मगर यह फैसला कांग्रेस के मूव पर निर्भर करेगा।हिमाचल में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम राज्यसभा के संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है। यदि कांग्रेस हाईकमान रजनी पाटिल को हिमाचल से प्रत्याशी बनाता है, तो मुकाबला होने की प्रबल संभावना मानी जा रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस प्रदेश के किसी स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाती है, तो उस स्थिति में भाजपा चुनाव लड़ने से परहेज कर सकती है।
