-
Advertisement
Himachal Congress के 11 जिला अध्यक्ष नियुक्त,कांगड़ा-हमीरपुर में CM के करीबी,शिमला ग्रामीण व किन्नौर में पेंच
Himachal Congress District Presidents : अंततः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। सीएम सुखविंदर सुक्खू खेमे के दो नेताओं और होली.लॉज गुट के भी दो ही नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पार्टी हाईकमान ने मंडी और बिलासपुर जिला में दो महिलाओं पर भरोसा जताया है। लेकिन शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिले में अभी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कांगड़ा में अनुराग शर्मा और हमीरपुर में सुमन भारती शर्मा को कमान दी गई है, ये दोनों सीएम सुक्खू के करीबी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी हिमाचल के 11 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। @rajanipatil_in @SukhuSukhvinder @virbhadrasingh @Jairam_Ramesh @kcvenugopalmp @Naresh_HPCC @dprhp @CMOFFICEHP @jairamthakurbjp @BJP4Himachal pic.twitter.com/SW5EzKyUhl
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 3, 2026
सिरमौर में डॉ यशवंत सिंह परमार के पोते आनंद परमार बने अध्यक्ष
चंबा में सुरजीत कुमार भरमौरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी रहे हैं। सिरमौर में पार्टी हाईकमान ने हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले सीएम डॉ यशवंत सिंह परमार के पोते आनंद परमार को अध्यक्ष बनाया गया है। सोलन में सुभाष चंद्र वर्माणी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष चंद,धनीराम शांडिल के करीबी हैं। शिमला शहरी में इंद्रजीत सिंह को कमान दी गई है। इंद्रजीत सिंह को भी न्यूट्रल माना जाता है। वह सीएम सुक्खू, होली लॉज और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा के करीबी माने जाते हैं। बिलासपुर में अंजना धीमान को ही फिर से पार्टी की जिम्मेदारी दी गई है। अंजना धीमान को राजेश धर्माणी का करीबी जाता है।
कुल्लू व लाहुल में विक्रमादित्य सिंह को अधिमान
कुल्लू और लाहुल स्पीति जिला में विक्रमादित्य सिंह के करीबियों को कमान सौंपी गई है। कुल्लू जिला अध्यक्ष सीसराम, वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैंए जबकि दोरजे अंगरूप मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खास माने जाते हैं। ऊना में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के करीबी देशराज गौतम को कमान दी गई है। मंडी में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कौल सिंह ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और होली लॉज के करीबी रहे हैं। मगर सुक्खू के सीएम बनने के बाद से चंपा ठाकुर न्यूट्रल चल रही है।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
