-
Advertisement
Himachal Congress | Mallikarjun Kharge | Congress Rally |
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों की दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग में विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। खासकर रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट -RDG बंद होने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट -FTA के कारण सेब उद्योग पर मंडरा रहे संकट को लेकर लंबी चर्चा की गई। खड़गे और राहुल गांधी ने इन दोनों मसलों को संसद में उठाने का भरोसा दिया। हाईकमान के साथ हुई मीटिंग में हिमाचल प्रदेश में जल्द एक बड़ी रैली का फैसला हुआ। इसमें RDG, FTA के नुकसान और मनरेगा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। हाईकमान के साथ मीटिंग में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार अपने स्तर पर भी RDG की बहाली की लड़ाई जारी रखेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इसे बहाल करने की मांग करेगी। इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान भी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाकर पहाड़ी राज्य हिमाचल के हक की पैरवी करेगा, क्योंकि RDG के बिना राज्य को आर्थिक मोर्चे पर परेशानियां बढ़ने की आशंका है।
