-
Advertisement
सुक्खू जी, चिंगारी फूटी सुजानपुर से घी डाला गया धर्मशाला से
हिमाचल की सुख सरकार (Sukh Sarkar) में किसी हलचल के संकेत गाहे-बगाहे मिलते रहे हैं। आज एक और चिंगारी फूटी है और वो चिंगारी फूटी है सुजानपुर (Sujanpur) से राजेंद्र राणा की तरफ से और इस चिंगारी में घी डाला धर्मशाला (Dharamshala) से विधायक सुधीर शर्मा ने। पहले जरा कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की पोस्ट की बात करते हैं। उन्होंने लिखा है

- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं…
- जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं
- महाभारत का प्रसंग देखिए: पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से
- इंकार कर दिया था।
- एक जिद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दूरी, है बेहद जरूरी।
राणा का पोस्ट वायरल (Viral Post) होने के बाद सुधीर शर्मा ने भी कमेंट बॉक्स में अपना हाल-ए-दिल बयां किया

- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान।
- भीलां लूटी गोपियाँ, वही अर्जुन वही बाण॥
राणा- सुधीर की पोस्ट के मायने
पहले बात राजेंद्र राणा (Rajinder Rana) की करते हैं 2017 में बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हरा चुके राणा 2022 के विस चुनावों में जीत के बाद मंत्री बनने के दावेदार तो थे लेकिन अब तक मंत्री पद के लिए उनका नाम फाइनल नहीं हो पा रहा है। हालांकि चुनाव से पहले राणा के वापस बीजेपी में शामिल होने की चर्चा भी रही। सुख सरकार बनने के बाद कई बार राणा का नाम की मंत्री पद के लिए चर्चा होती है लेकिन आगे कुछ नहीं होता। राणा अपनी ही पार्टी के भीतर संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्रीय संतुलन का तर्क भी है जो उन्हें कैबिनेट से दूर कर रही है। ऊपरी हिमाचल के लिए शायद जो बेमानी है। कुछ दिनों पहले राणा ने बयान दिया था कि सीएम को जिन्हें कैबिनेट (Sukhu Cabinet) में शामिल करना है उसे जल्द शामिल कर लेना चाहिए। लेकिन इसके बाद सवाल यह है कि राणा को पार्टी आखिर साइड लाइन क्यों कर रही है और आज राजेंद्र राणा का महाभारत का उदाहरण देकर यह पोस्ट लिखना आखिर किस ओर इशारा करता है। अब बात करते हैं सुधीर शर्मा की। कांगड़ा से सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) मंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार रहे, लेकिन अभी तक मंत्री की कुर्सी उनसे दूरी बनाए हुए हैं। पिछले दिनों जन्मदिन पर समाचार पत्रों में प्रकाशित सुधीर का पोस्टर जरूर चर्चा का केंद्र बना रहा। इसके बाद आज की पोस्ट के मायने निकाले जा रहे हैं।

