-
Advertisement
Himachal/FireIncident/MultiLocation
हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर कई जगह आग की घटनाओं से लाखों रुपए का नुकसान भी देखने को मिला है। कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।साथ ही शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र बनूटी में तीन दुकानें जलकर राख हो गई। नगरोटा बगवा के पठियार में भी रात में इलेक्ट्रिक दुकान में आग भड़क गई।हमीरपुर के सलौणी कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लग गई जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया
