-
Advertisement
हिमाचल की लड़कियों ने अंतरराष्ट्रीय रस्साकस्सी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
Last Updated on January 15, 2020 by Deepak
शिमला। देवभूमि की बेटियों ने देश भर में हिमाचल (Himachal Pradesh) का नाम रोशन किया है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत महाराष्ट्र (Maharashtra) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की लड़कियों ने रस्साकस्सी में गोल्ड (Gold Medal) जीता है। इस प्रतियोगिता में 9 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित की गई थी। वहीं हिमाचल के लड़कों ने रस्साकसी में सिल्वर मेडल जीता है। यह एक संयुक्त टीम थी, जिसमें केरल की लड़कियां भी शामिल थी।
यह भी पढ़ें: चंबा में 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल हुए फेल, दूध भी मिला सब स्टैंडर्ड
यह प्रतियोगिता 12 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें त्रिपुरा, बिहार, पुदुचेरी, केरल, छतीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम व अन्य राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। टग ऑफ वार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्र ने हिमाचल की टीम को गोल्ड जितने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें हिमाचल की बेटियों पर गर्व है। टीम कोच रमेश चौहान ने कहा कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि लड़कियों की टीम ने रसाकस्सी में गोल्ड जीता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।