-
Advertisement
#IGMC में कोरोना संक्रमित की मौत, ADC के पॉजिटिव निकलने के बाद राज्यपाल Self Isolate
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना ने राजभवन में भी दस्तक दे दी है। राज्यपाल के एडीसी के कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) आने के बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya ) ने खुद को आइसोलेट कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना ने राजभवन में भी दस्तक दे दी है। वहीं, आईजीएमसी शिमला में रात को आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित ने देर रात दम तोड़ दिया। 57 वर्ष व्यक्ति जिल सिरमौर का रहने वाला था। उसे 21 सितंबर को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया था।
ये भी पढ़ें – Breaking : हिमाचल में #Corona_Positive महिला ने किया सुसाइड, DDU Hospital की गैलरी में लगाया फंदा
व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी, जिसके चलते आईजीएमसी (#IGMC) में उसका इलाज चल रहा था। वहीं, रात को तबीयत खराब होने की वजह से उसकी मौत हो गई। प्रशासन कोविड 19 नियमों के तहत मृतक का संस्कार करवाएगा। वहीं राज्यपाल के एडीसी सहित तीन अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार देर रात एडीसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की सभी अपाइंटमेंट्स कैंसल कर दी है। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, एडीसी का पूरा स्टाफ आईसोलेट हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सभी के कोरोना सैंपल लेगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
