-
Advertisement
हिमाचल में सरकारी तबादलों पर कल से पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 21 नवंबर से कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध (All Govt Transfer Banned In Himachal Pradesh) लगा दिया है। सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलीय आयुक्तों और सभी डीसी को जारी निर्देश में यह जानकारी दी गई है।आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सीएम की मंजूरी (CM Permission) केवल सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के ऐसे प्रस्तावों पर कार्रवाई और कार्यान्वयन किया जाएगा, जो 10 जुलाई 2023 को जारी आदेश में परिचालित व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के तहत विशेष रूप से (Special Conditions) प्रदान की गई परिस्थितियों के अनुरूप हों। सभी विभागाध्यक्षों को इन निर्देशों की कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
यह भी पढ़े:लंबित राजस्व मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं-सीएम सुक्खू ने सभी डीसी को दिए निर्देश
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


