-
Advertisement
Martyr आतंकियों से लोहा लेते हमीरपुर के जवान अरविंद सिंह ने पाई शहादत
Jawan Arvind Singh Martyr : जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते समय हमीरपुर जिला के अरविंद सिंह ने शहादत पाई है। सिपाही अरविंद सिंह नादौन के तहत कांगू के हथौल के रहने वाले थे। अरविंद सिंह शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ ( Encounter with Terrorists) में घायल हो गए थे और बाद में शहीद हो गए। अरविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह गांव व डाकघर हथोल तहसील नादौन जिला हमीरपुर करीब 5 साल पहले अरविंद सिंह 20 डोगरा में भर्ती हुआ था। दो साल पहले ही अरविंद सिंह की शादी हुई थी और उनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। अरविंद की शहादत की सूचना मिलते की परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग अरविंद के घर सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। अरविंद के बड़े भाई भी सेना (ARMY) में कार्यरत है।
#IndianArmy #GOC White Knight Corps and all ranks salute the supreme sacrifice of the #Bravehearts; offer deepest condolences to the families. @NorthernComd_IA@adgpi@SpokespersonMoD pic.twitter.com/MRV4CLBTWE
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) September 13, 2024
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हुए थे । इन में चटरू अस्पताल ले जाते समय नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह मौत हो गई थी। दो और जवान घायल है और उनका उपचार चल रहा है। व्हाइट नाइट कोर ( White Knight Corps) ने शहीद जवानों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।