-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में आज कितने नए मामले और कितने हुए ठीक-जानिए
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 168 मामले सामने आए हैं। वहीं, 201 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज चार कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 19135 हो गया है। अभी 2593 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 16245 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 267 है।
यह भी पढ़ें: #Corona पॉजिटिव सीएम जयराम ठाकुर को लेकर बड़ी खबर, राहत की है बात
हिमाचल में 2104 सैंपल में से 1945 नेगेटिव
हिमाचल में आज 2104 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें अब तक 1945 नेगेटिव रहे हैं। 25 की ही रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 134 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 3 लाख 47 हजार 411 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से तीन लाख 28 हजार 251 नेगेटिव रहे हैं।
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
मंडी जिला में 36, कुल्लू में 26, सिरमौर में 24, चंबा (Chamba) में 21, हमीरपुर में 16, कांगड़ा (Kangra) में 11, बिलासपुर में 10, ऊना में आठ, लाहुल स्पीति में सात, सोलन में चार, शिमला में तीन व किन्नौर में दो मामले सामने आए हैं। कांगड़ा के 39, शिमला के 37, सोलन (Solan) के 29, कुल्लू के 27, मंडी के 23, चंबा के 14, बिलासपुर के 13, ऊना के 10, सिरमौर के आठ व लाहुल स्पीति का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।
प्रदेश में आज इनकी गई जान
कांगड़ा जिला में 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक की जान गई है। युवक रजियाणा नगरोटा बगवां का रहने वाला था और मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती था। चंबा में 75 वर्षीय, किन्नौर में 86 वर्षीय व सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यह सभी किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे।
ऊना में आए मामलों की डिटेल
जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 08 मामले आए हैं। आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 97 सैंपल में से 06 पॉजिटिव और 91 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। सभी 6 मामले गगरेट उपमंडल के हैं। गगरेट का 31 और 58 वर्षीय व्यक्ति, लोहारली का 36 वर्षीय युवक, भद्रकाली का 40 वर्षीय व्यक्ति और दियोली कि 80 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं आज जिला में हुए रेपिड एंटीजेन में 21 सैंपल की जांच हुई, जिसमें से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के नंगल कलां की 54 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं अंब उपमंडल के नहरिया स्थित यूको बैंक (Uco Bank) का 28 वर्षीय कर्मी पॉजिटिव पाया गया है।
नाहन जेल के 20 कैदियों सहित जिले में कुल 24 कोरोना संक्रमित
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को भी सैंट्रल जेल में 20 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल 24 नए मामले कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कुल 215 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें आरटीपीसीआर लैब में 155 सैंपल में से 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 23 में से 20 मामले अकेले नाहन जेल से हैं। इसके अलावा रानी का बाग और यशवंत विहार नाहन से भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट किट के तहत 57 सैंपल की जांच की गई। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 56 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने पाजिटिव मिले मामलों की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…






