-
Advertisement

हीट वेव की चपेट में हिमाचलः राहत के आसार नहीं,10 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार
Heat Wave in Himachal: शिमला। हिमाचल में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में करीब 10 शहरों का तापमान(Temperature) बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान सर्वाधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग (WeatherDepartment) ने आज और कल के लिए नौ जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट (Yellow alert for Heatwave)जारी किया है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि लू का अलर्ट(Heat wave alert) ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री ज्यादा चल रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने पर छाता और पानी की बोतल (Water bottle) साथ में लेकर निकले। उन्होंने बताया कि 18 जून को पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की संभावना हैं जिससे प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
इतना रहा तापमान
ऊना का सर्वाधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, धौलाकुआं 43.2डिसे , बिलासपुर 43.1डिसे , हमीरपुर 42.5डिसे , कांगड़ा 41.8डिसे ,सुंदरनगर 41.3डिसे ,मंडी 40.8डिसे ,चंबा 40.9डिसे , बरठीं 41.3डिसे ,बजौरा 38.5डिसे ,भुंतर 38.5डिसे ,नाहन 39.9डिसे ,सोलन 36.0डिसे ,धर्मशाला 37.0डिसे , शिमला 30.6 डिसे ,मनाली 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।