-
Advertisement
हिमाचल में इजरायली पर्यटकों की सुरक्षा के सभी इंतजाम: संजय कुंडू
Last Updated on October 13, 2023 by Soumitra Roy
धर्मशाला। फिलस्तीनी चरमपंथी गुट हमास के इजरायल पर किए बड़े हमले के बाद मिनी तेल अवीव और मिनी इजरायल, यानि धरमकोट और पार्वती वैली कसोल में सन्नाटा छाया हुआ है। हिमाचल में रह रहे इजरायली पर्यटकों को सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। यह बात हिमाचल पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने शुक्रवार को कही। उन्होंने यहां बताया कि 483 इजरायली इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। हो सकता है कि उनमें से कुछ अब वापस चले गए हों।
हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडु ने बताया कि सबसे अधिक इजरायली पर्यटक कुल्लू में थे। उसके बाद कांगड़ा में और कुछ मंडी में थे। संजय कुंडू ने बताया कि इजरायली पर्यटकों की सुरक्षा के इंतजाम इजरायल-हमास युद्ध शुरू होते ही कर दिए गए थे।
यह भी पढ़े:क्रिप्टो घोटाले में 2000 करोड़ का फ्रॉड, 400 करोड़ का घोटाला: कुंडु
इजरायली संस्कृति के अभ्यस्त हो चले हैं हिमाचली
फ़लाफ़ेल, शक्शुका और पिटा के साथ हुम्मस। समय के साथ, स्थानीय लोग भी इजरायली व्यंजनों के अभ्यस्त हो गए हैं। हिमाचल में कई स्थानीय लोग अब धाराप्रवाह हिब्रू भाषा बोल लेते हैं। गांव में साइन बोर्ड भी हिब्रू में लिखे गए हैं। इंटरनेट कैफे में की-बोर्ड पर हिब्रू अक्षर हैं। इज़रायली लोग हर साल रोश-हशाना का जश्न मनाने के लिए हिमाचल में समारोह आयोजित करते हैं।