-
Advertisement
हिमाचल सदन- भवन का किराया 3 गुना बढ़ा, आम जनता को ₹4000 में मिलेगा कमरा
Himachal Govt: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार अपने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के एजेंडे के तहत फैसले ले रही है। प्रदेश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच सरकार ने आम जनता की जेब पर बोझ लादने वाला एक फैसला लिया है। सुक्खू सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने दिल्ली और चंडीगढ़ में हिमाचल भवन के किराये बढ़ा दिए हैं। इसकी मार आम जनता पर पड़ने वाली है, वो इसलिए कि जिन चुनिंदा कमरों के किराए बढ़ाए हैं जिनमें आम जनता रुकती है, जबकि वीआईपी और नेताओं के लिए ठहरने वाले कमरों के किराये नहीं बढ़े हैं।

इसी सप्ताह बुकिंग होगी ऑनलाइन
सामान्य प्रशासन विभाग ने नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन, हिमाचल सदन दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और विल्लीज पार्क सर्किट हाउस शिमला के 20 फीसदी कमरों का कमर्शियल यूज के लिए किराया बढ़ाया है। इसी सप्ताह इन कमरों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन कर जाएगी। दरअसल सरकार ने आम जनता के लिए सरकारी भवनों और सर्किट हाउस में 20 फीसदी कमरें रिजर्व किए। अब इनका किराया 1200 रुपए से सीधे 4000 रुपए होगा यानी सीधे करीब साढ़े तीन गुना इजाफा किया गया है।
प्रॉक्सी एंट्री पर रोक
सामान्य प्रशासन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रॉक्सी एंट्री पर रोक रहेगी। जिसके नाम पर कमरा बुक होगा, केवल उसी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति होगी। इसे लेकर संबंधित मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। उधर नेताओं और अफसरों को पहले की तरह 1200 रुपए किराया देना होगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

