-
Advertisement
Himachal Vidhansabha | Proceedings | Adjourned Indefinitely |
Last Updated on September 25, 2023 by Soumitra Roy
सात दिन तक हिमाचल विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही 36 घंटे 38 मिनट तक चली और सदन में कुल 743 तारांकित और अतारांकित प्रश्न विधायकों द्वारा पूछे गए। इसके अलावा नियम 61 के तहत कुल 8 विषयों ,नियम 62 के तहत 5 विषयों पर चर्चा हुई। नियम 102 के तहत एक सरकारी संकल्प पारित किया गया। जिसमें प्रदेश में आई आपदा को लेकर तीन दिन तक चर्चा चली जिसमें पक्ष और विपक्ष के 52 विधायकों ने भाग लिया और अंत में हिमाचल सरकार ने आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के साथ हिमाचल को 12 हजार करोड़ की विशेष आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। नियम 130 के तहत तीन विषयों पर चर्चा हुई और सदन में कुल आठ विधेयक पुनर्स्थापित और पारित हुए। इसके अलावा भांग की खेती को वैध करने को लेकर कमेटी की रिपोर्ट सदन में रखी गई है और श्वेत पत्र को लेकर भी सदन में डिप्टी सीएम ने अपना वक्तव्य दिया और डॉक्यूमेंट को सदन में रखा गया।