-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र शुरू, विपक्ष लाया पंचायत चुनाव पर काम रोको प्रस्ताव
Winter Session of Himachal Vidhan Sabha : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज तपोवन धर्मशाला में शुरू हो गया। पांच दिसंबर तक चलने वाला सत्र राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। संविधान दिवस पर विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। इसके बाद बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम के प्रति शोकोद्गार प्रस्ताव पेश किया गया।। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत सत्तापक्ष और विपक्ष के कई विधायक अपनी बात रखकर बाबू राम गौतम को श्रद्धांजलि दी । सत्र के पहले पहले ही दिन विपक्ष ने पंचायत चुनाव पर सदन में काम रोको प्रस्ताव लाया। बीजेपी द्वारा लाए इस प्रस्ताव के स्वीकार होने के बाद इस पर चर्चा चल रही है।

सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें बीजेपी ने सत्ता पक्ष के सदन में घेरने के लिए अपनी रणनीति तय की।शोकोद्गार के बाद प्रश्नकाल शुरू होगा। इसके बाद, सदन में राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा मंजूर विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
