-
Advertisement
Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट ने दिखाया असर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ी
Last Updated on February 29, 2020 by Deepak
शिमला। मौसम विशेषज्ञों द्वारा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम (Weather) खराब होने की चेतावनी सही साबित हुई। प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश (Rain) शुरू हो गई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) होने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को येलो अलर्ट (Yellow Alert) घोषित कर शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की थी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
यह भी पढ़ें: मौसम ने ली करवट: Una में कोहरा छाने से ठंड बढ़ी
वहीं मौसम विभाग द्वारा 29 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया था, जो कि बिलकुल सटीक साबित हुआ है। विभाग ने शनिवार को जनजातीय जिला किन्नौर, लाहुल-स्पीति व कुल्लू जिले को छोड़कर बाकी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। बात दें कि शुक्रवार को भी प्रदेश में पूरे दिन बादल छाए हुए था लेकिन बारिश नहीं हुई। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट रही। शनिवार को ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना भी है। इससे तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।
आज जानकारी के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा के साथ-साथ सभी ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हो रही है। वहीं कुल्लू जिला में भी प्रशासन ने भारी बारिश बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, जिसको देखते हुए ऊंचे क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर दिया है। वहीं कुल्लू जिला क्षेत्रों में खुरमानी प्लम बदाम की फसलों में फूल खिले हैं, जिससे इस मौसम के चलते बागवानो को नुकसान की चिंता सता रही है। ऐसे में जहां मौसम ठंडा होने से बागवानों की नकदी फसलों को नुकसान होगा, जिससे इस वर्ष जहां किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद थी। वहीं यह मौसम बगवानों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।