- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) में रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी (Snowfall) का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। साथ ही शनिवार को यानि दिवाली के दिन ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू (Kullu) और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में कल मौसम ठीक-ठीक रहेगा।
दूसरी तरफ केलांग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। पिछले कल यानि गुरुवार रात को केलांग का न्यूनमत तापमान माइनस 1.5 दर्ज किया गया। कल्पा और मनाली का दो डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला (Shimla) सहित अन्य कई जगहों में धूप के साथ हल्के बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को प्रदेश में मौसम (Weather) बदलने की संभावना है।
कांगड़ा में अधिकतम तापमान 25.8, शिमला का 19.9, धर्मशाला का 19.4, ऊना (Una) का 29.6, बिलासपुर का 28.0, हमीरपुर का 27.8, सुंदरनगर का 26.5, सोलन का 26.0, कांगड़ा (Kangra) का 25.8, भुंतर का 25.3, नाहन का 23.7, चंबा का 24.0, कल्पा का 17.6, डलहौजी का 14.2 और केलांग का 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला का 8.9, सोलन (Solan) का 6.2, चंबा का 5.8. सुंदरनगर का 5.7, भुंतर में 5.2, ऊना में 7.0 व मंडी में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- Advertisement -