-
Advertisement
First Hand: दबाव की तलवारें लेकर दिल्ली पहुंचे हिमाचल Youth Congress के गुटों में बंटे नौजवान
नई दिल्ली। हिमाचल युवा कांग्रेस (Himachal Youth Congress) से जुड़े नौजवान दबाव की तलवारें लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली (Delhi) स्थित हिमाचल भवन व सदन को युवा कांग्रेस की राजनीति का अड्डा बनाकर इस वक्त ये सभी अपने-अपने वरिष्ठ नेताओं के सहारे गोटियां फिट करने में जुटे हुए हैं। दिवाली का पर्व मनाते ही दिल्ली पहुंचने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष (President) पद के तीन दावेदारों के साथ खासी संख्या में उनके समर्थकों का हुजूम भी उमड़ा हुआ है। ये सभी चाहते हैं कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा जल्द हो जाए। तीन दावेदारों में निगम भंडारी (Nigam Bhandri),यदोपति ठाकुर व अमित पठानिया शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल #Youth_Congress अध्यक्ष प्रक्रियाः चार सदस्यीय पैनल के सामने रखी शिकायतें
दिवाली से पहले युवा कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव (Election) के दौरान जो शिकायतें सामने आई थी, उस पर तथ्यों सहित सुनवाई की गई। लेकिन, उस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। इस बीच दिवाली आ गई तो सभी नौजवान वापस हिमाचल लौट गए, लेकिन आज फिर ये सभी वापस दिल्ली लौट आए हैं। निगम भंडारी के साथ युवा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मुनीष ठाकुर हैं, तो पर्दें के पीछे से उनके लिए सुखविंदर सिंह ठाकुर (Sukhwinder Singh Thakur) गोटियां बिठा रहे हैं। इसी तरह यदोपति ठाकुर (Yadopati Thakur) के पक्ष में वीरभद्र खेमा (Virbhadra Camp) पूरी तरह से जोर लगा रहा है।
अमित पठानिया (Amit Pathania) अपने बूते ही दिल्ली में गोटियां बिठाने में लगे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किन्नौर जिला (Kinnaur District) से संबंध रखने वाले निगम भंडारी को 40010, यदुपति ठाकुर को मिले 37,732 वोट और अमित पठानिया को 5,998 मत मिले थे। जाहिर है युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर संगठन में जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


