-
Advertisement
HimachalTourism / NewYearCelebration / RohtangPass
नव वर्ष मनाने लिए भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। हालांकि अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। इसी बीच रोहतांग के दीदार करने वालों के लिए एक गुड न्यूज है। जिला प्रशासन कुल्लू ने बर्फबारी होती न देख पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए रोहतांग दर्रे को आगामी पांच दिनों के लिए बहाल रखने का निर्णय लिया है। अब रोहतांग 2 जनवरी तक बहाल रहेगा लेकिन वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। पहले फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति थी लेकिन अब सभी प्रकार के वाहन परमिट लेकर रोहतांग जा सकते है आज सुबह गुलाबा में भारी संख्या में पर्यटक जिला प्रशासन के निर्देशों का इंतजारकर रहे थे, वो अब रोहतांग जा सकते हैं।
