-
Advertisement
हॉकी लीजेंड Balbir Singh Senior का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस
चंडीगढ़। भारतीय हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर (Hockey legend Balbir Singh Senior) का निधन हो गया है। 96 वर्षीय बलबीर सिंह ने दो सप्ताह से अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद सोमवार सुबह मोहाली-चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने कहा कि उन्हें बीती 8 मई को भर्ती कराया गया था। सोमबार सुबह साढ़े छह बजे उनका निधन (Passed away) हो गया।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल में Corona Positive महिला ने तोड़ा दम, संक्रमण से अब तक चौथी मौत
भारत को स्वर्ण पदक दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी
बलबीर सिंह सीनियर की नाती कबीर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह नानाजी का निधन हो गया। बलबीर सिंह सीनियर ने लंदन (1948) हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक (Gold medal) दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उन्हें फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
