-
Advertisement
Holi Festival | Sujanpur | Cultural Evening |
Last Updated on March 26, 2024 by Himachal Abhi Abhi
सुजानपुर। होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक कलाकारों के नाम रही। इसमें जाने माने लोक कलाकार ईशांत भारद्वाज, विक्की चौहान, धीरज शर्मा और अन्य कलाकारों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत करके लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इनके अलावा उभरते हुए गायक तन्मय ने भी खूब समां बांधा। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।