-
Advertisement

Space में कैसे पहनते हैं पैंट, NASA के अंतरिक्ष यात्री का हैरान करने वाला Video वायरल
NASA Astronaut Viral Video : अंतरिक्ष में रहना जितना रोमांचक, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है। धरती पर हमें अपने रोजमर्रा के कामों में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जीरो ग्रेविटी (Zero Gravity)यानी शून्य गुरुत्वाकर्षण में हर छोटी चीज मुश्किल बन जाती है। चाहे खाना खाना हो, पानी पीना हो या फिर कपड़े पहनना, अंतरिक्ष यात्री हर काम को एक अलग तरीके से करते हैं। हाल ही में नासा के केमिकल इंजीनियर डॉन पेटिट (Don Pettit, Chemical Engineer) का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉन पेटिट ने अपने इस वीडियो में दिखाया कि जीरो ग्रेविटी में पैंट पहनना आसान नहीं होता। इसके लिए खास तकनीक अपनानी पड़ती है, जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में प्रदर्शित किया।
Two legs at a time! pic.twitter.com/EHDOkIBigA
— Don Pettit (@astro_Pettit) February 21, 2025
आम तौर पर धरती पर हम सभी पेंट ( Pant) पहनते समय पहले एक पैर और दूसरा बाद में डालते हैं, लेकिन अंतरिक्ष में यह तरीका नहीं चलता। वहां ग्रेविटी नहीं होने के कारण शरीर को संतुलित रखने के लिए दोनों पैरों को एक साथ डालना पड़ता है। इस वायरल वीडियो (viral video) में देखा जा सकता है कि एक पैंट हवा में लटकी हुई है और तभी डॉन पेटिट ऊपर से तैरते हुए आते हैं। वह धीरे-धीरे अपने दोनों पैर एक साथ पैंट में डालते हैं, जो देखने में काफी अनोखा लगता है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा -मुझे लगा था कि आप सीधे अंतरिक्ष में उतरने वाले हैं! एक अन्य ने मजाक में कहा – मैंने इसे घर पर ट्रॉय किया और.. खैर.. इसका अंजाम अच्छा नहीं हुआ! इस वीडियो से यह साफ हो जाता है कि अंतरिक्ष (space)में जीवन बिल्कुल अलग होता है। वहां ग्रेविटी के बिना छोटे-छोटे काम भी बेहद कठिन और दिलचस्प बन जाते हैं।