-
Advertisement
#HP Corona Breaking: आज टूटा रिकॉर्ड, पांच सौ से ज्यादा मामले- एक्टिव केस चार हजार पार
Last Updated on November 8, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज रिकॉर्ड 573 मामले आए हैं। वहीं, 209 लोग कोरोना (Corona) से जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। आज छह लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 24812 पहुंच गया है। अभी 4198 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 20225 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 365 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Mandi के 155 #Corona मामलों के साथ हिमाचल में आज अब तक 362 केस, 207 रिकवर
किस जिले में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
मंडी जिला में आज रिकॉर्ड 187 मामले सामने आए हैं। शिमला में 69, कांगड़ा (Kangra) में 56, कुल्लू में 51, बिलासपुर में 50, चंबा (Chamba) में 46 केस हैं। हमीरपुर में 35, सोलन में 32, लाहुल स्पीति में 17, सिरमौर में 13, ऊना में 9 व किन्नौर में आठ मामले आए हैं। शिमला के 57 (Mandi), मंडी के 43, कांगड़ा के 32, किन्नौर के 26, बिलासपुर के 20, चंबा व सिरमौर के 11-11, ऊना के पांच व सोलन के 4 ठीक हुए हैं।
सोलन व लाहुल स्पीति में दो-दो ने तोड़ा दम
हिमाचल में आज 6 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। सोलन व लाहुल स्पीति में दो-दो, शिमला व ऊना (Una) में एक-एक की जान गई है। सोलन में 65 वर्षीय व्यक्ति और 49 साल की महिला की जान गई है। लाहुल स्पीति में 65 साल की महिला़ 49 वर्षीय व्यक्ति़ ऊना में 53 साल के व्यक्ति और शिमला में 65 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। पहली नवंबर से अब तक 53 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
5360 सैंपल में से 3042 नेगेटिव
हिमाचल में आज भी रिकॉर्ड कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। आज 5360 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3042 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2146 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 172 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 661 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 4 लाख 26 हजार 084 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख 98 हजार 465 नेगेटिव रहे हैं। अभी 2807 की रिपोर्ट पेंडिंग है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page