-
Advertisement
HP Corona: आज 3,131 केस, तीन जिलों में आंकड़ा 500 पार और 1,220 ठीक
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 3,13 मामले आए हैं। वहीं, 1,220 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 28 लोगों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा एक लाख 02 हजार 418 पहुंच गया है। अभी 20,308 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 80,534 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,512 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः Corona का आंकड़ा एक लाख पार, 80 हजार से अधिक ठीक- 1,500 की मृत्यु
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 669, मंडी में 537, सिरमौर में 527, सोलन (Solan) में 334, हमीरपुर में 282, शिमला में 280, बिलासपुर में 146, ऊना में 101, चंबा में 83, कुल्लू (Kullu) में 82, लाहुल स्पीति में 63 व किन्नौर में 27 मामले आए हैं। कांगड़ा के 286, सोलन के 232, मंडी के 157, शिमला के 115, सिरमौर (Sirmaur) के 114, ऊना में 81, हमीरपुर में 79, कुल्लू में 59, बिलासपुर में 56 व चंबा में 41 ठीक हुए हैं।
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 28 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 18 लोगों ने दम तोड़ा है। सोलन में 6, चंबा (Chamba), किन्नौर, शिमला (Shimla) व ऊना में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में बनूरी पालमपुर निवासी 45 साल के व्यक्ति, घमरू धर्मशाला निवासी 55 साल की महिला, मिठा नाला मैक्लोडगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति, बडयाली सुनेहर की 55 साल की महिला, सदर बाजार बड़ोह कांगड़ा की 56 साल की महिला, दाड़ी धर्मशाला की 58 वर्षीय महिला, सनौरा बेरी पालमपुर के 51 साल के व्यक्तिधर्मशाला के 58 वर्षीय व्यक्ति, चनेड़ खुड़ियां की 55 साल की महिला, नौशहरा रैत शाहपुर के 68 साल के व्यक्ति, कोतवाली बाजार धर्मशाला (Dharamshala) की 65 वर्षीय महिला, पालमपुर के 73 साल के व्यक्ति, ढलियारा देहरा की 91 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा नथूंह की 32 साल की महिला, संतनगर ऊना की 61 वर्षीय महिला व फतेहपुर कांगड़ा की 70 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। चंबा में 41 साल की महिला, किन्नौर में 76 साल की महिला, शिमला में 62 वर्षीय महिला, ऊना में 45 वर्षीय महिला, सोलन में 60, 34,50 साल के व्यक्ति, 60, 62 और 65 साल की महिला की जान गई है।

अभी भी 10 हजार से अधिक सैंपल पेंडिंग
हिमाचल में आज कोरोना के 9,918 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,728 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 3,775 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 1,415 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 6,842 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 15 लाख 21 हजार 350 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 लाख 08 हजार 695 नेगेटिव रहे हैं। एक लाख 02 हजार 038 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 10,617 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।\
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




