-
Advertisement
#HP_Corona: कांगड़ा के 21 सहित आज 70 केस, एक्टिव मामले 700 पार
Last Updated on March 14, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 70 मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 मामले कांगड़ा जिला में आए हैं। आज 30 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में 62 साल के व्यक्ति की जान गई है। यह व्यक्ति गरली रक्कड़ निवासी था। व्यक्ति को 12 मार्च को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब 11 बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हिमाचल में कुल आंकड़ा 59,597 पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव केस (Active Case) 745 हो गए हैं। अब तक 57,848 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 991 है।
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 21, मंडी में 15, ऊना (Una) में 12, सोलन में सात, हमीरपुर (Hamirpur) व शिमला में पांच-पांच, कुल्लू में चार व बिलासपुर में एक मामला आया है। सोलन के आठ, कांगड़ा (Kangra) व सिरमौर के 6-6, शिमला में पांच, मंडी में तीन व ऊना में दो ठीक हुए हैं।
आज 4,639 सैंपल में से 4,076 नेगेटिव, 69 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4,639 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,076 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 494 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 69 पॉजिटिव केस हैं। एक पेडिंग सैंपल से है। हिमाचल में अब तक 11 लाख 54 हजार 369 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 10 लाख 94 हजार 278 नेगेटिव रहे हैं। 59,597 पॉजिटिव आए हैं। 494 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group