- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 492 मामले सामने आए हैं। वहीं, 638 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 10 कोरोना पॉजिटिव की दुखद मृत्यु हुई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 51635 पहुंच गया है। वहीं, 5984 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 44748 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 856 पहुंच गया है।
मंडी में 126, शिमला में 90, कांगड़ा (Kangra) में 54, सोलन में 41, किन्नौर व चंबा में 32-32, हमीरपुर में 28, सिरमौर में 25, कुल्लू में 22, बिलासपुर में 16, ऊना में 24 व लाहुल स्पीति में दो मामले आए हैं। मंडी में 145, शिमला (Shimla) में 118, कांगड़ा में 95, सोलन में 68, किन्नौर में 59, चंबा में 45, सिरमौर में 40, हमीरपुर में 22, ऊना में 18, बिलासपुर में 17, लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) में 11 रिकवर होने में कामयाब रहे हैं।
हिमाचल में आज 10 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा में चार, मंडी व शिमला में दो-दो और ऊना व कुल्लू में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में कोहाला तहसील नादौन हमीरपुर के 76 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति को 16 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। खनियारा धर्मशाला के 75 साल के बुजुर्ग ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया था। ढुहक देहरियां थुरल कांगड़ा की 72 साल की महिला ने भी दम तोड़ा है। महिला को 17 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया था। आज सवा तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, बासा हरिपुर (Haripur) के बुजुर्ग की भी मृत्यु हुई है। बुजुर्ग को 16 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज शाम करीब पांच बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। मंडी में 80 69 साल के व्यक्ति, कुल्लू में 83 वर्षीय व्यक्ति, शिमला में 50 साल की महिला और 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। ऊना जिला में मौतों के आंकड़े में फिर उछाल आया है। जिला के अंब उपमंडल के कुठियाड़ी गांव के 53 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पीड़ित को खांसी और बुखार की दिक्कत के साथ निमोनिया भी था।
हिमाचल में आज 8981 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 7561 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1148 की रिपोर्ट पेंडिंग है। आज के सैंपल में से 272 पॉजिटिव मामले हैं।बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 151 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
जिला ऊना (Una) में आज कोरोना संक्रमण से 24 लोग संक्रमित हैं। 18 दिसंबर को टांडा मेडिकल जांच को भेजे गए आरटी पीसीआर सैंपल में से 10 पॉजिटिव पाए गए। ऊना जिला मुख्यालय के रोटरी गली निवासी 41 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हरोली उपमंडल के पंजावर निवासी 25 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय पुरुष और बाथड़ी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत 24 वर्षीय कर्मचारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। अंब उपमंडल के चौआर निवासी 47 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के चतेहर अम्बोटा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा निवासी 18 वर्षीय युवती और मुबारकपुर निवासी 11 वर्षीय बच्ची भी संक्रमित पाई गई। अंबोटा निवासी पडयोला निवासी 29 वर्षीय महिला और बुधान निवासी 41 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। वहीं रैपिड एंटीजन में 18 दिसंबर को जांचे गए 205 सैम्पल्स में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिला मुख्यालय ऊना के वार्ड पांच स्थित चौरासी पौड़ियां निवासी 85 वर्षीय महिला, रक्कड़ कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अम्ब उपमंडल के कुठेड़ा खैरला निवासी 36 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बंगाणा उपमंडल मुख्यालय निवासी 29 वर्षीय पुरुष, लठियानी के बंजाल निवासी 53 वर्षीय पुरुष, खड़ोल अरलू निवासी 28 वर्षीय पुरुष, डोहगी निवासी 65 वर्षीय महिला, उसका 40 वर्षीय बेटा और 37 वर्षीय बहू, इसी गांव से 28 और 20 वर्षीय दो महिलाएं तथा 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।बग्गी निवासी 26 वर्षीय पुरुष और पंजाब के नया नंगल के सेक्टर एक निवासी 54 वर्षीय महिला में भी कोविड-19 (Covid-19) की पुष्टि हुई।
- Advertisement -