-
Advertisement
प्रतिभा सिंह ने बारिश से नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से मांगा पैकेज
Last Updated on June 27, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने राज्य में भारी बारिश (Torrential Rain) से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से तुरंत विशेष आर्थिक पैकेज (Special Economic Package) मांगा है। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रदेश में सड़कों, पुलों के साथ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम भी जल्द प्रदेश में भेजने को कहा है।
प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों से प्रदेश में हुए भूस्खलन (Landslide), सड़कों और फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने व नुकसान की पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी (Mandi) में हुई भारी बारिश से हुए जानमाल, सड़कों व फसलों के नुकसान की पूरी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर व शिमला से मांगी है। इस रिपोर्ट को वह केंद्र के समक्ष रखेंगी।
यह भी पढ़े:प्रतिभा सिंह ने शिमला में विपक्ष की बैठक को लेकर यह क्या कह दिया?