-
Advertisement
HP Weather: राजधानी में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहाना; जानें मौसम का हाल
Last Updated on September 14, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बक़ौल मौसम विभाग, ‘प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।’ मौसम विज्ञान केंद्र ने मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश (Rain) और तूफान की चेतावनी जारी की है। मैदानी क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम (Weather) साफ रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। हल्की बूंदाबांदी के बाद राजधानी का मौसम सुहाना सा हो गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 09.7 जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: BMC ने लिस्ट जारी कर बताया कि कंगना के फ्लैट में है कितना अवैध निर्माण; आप भी जानें
सोमवार से निचले मैदानी क्षेत्रों को छोड़ दें तो ऊंचाई वाले स्थानों में बादल बरस सकते हैं। राज्य के ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग की तरफ अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्मय ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। धर्मशाला क्षेत्र में रविवार को शाम तक बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। प्रदेश में सुबह-शाम मौसम ठंडा होने लगा है। लेकिन दिन में तेज धूप पड़ रही है। रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।